फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: बीपीएससी पेपर लीक मामले में मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी हो, वरुण गांधी ने उठाई मांग

Tue, 07 Jun 2022 12:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत

सार

वरुण गांधी ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा में धांधली से छह लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है। निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। परीक्षा की अगली तारीख पर संशय भी खत्म किया जाए।
विज्ञापन
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित की गई 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में सांसद वरुण गांधी ने मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा और ट्वीट भी किया है।

विज्ञापन


सांसद ने मंगलवार को कहा कि बीपीएससी परीक्षा में धांधली से छह लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है। निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। परीक्षा की अगली तारीख पर संशय भी खत्म किया जाए। सांसद ने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए परीक्षा को जल्द से जल्द फिर से कराने का सुझाव दिया है।

सांसद ने कहा कि बीपीएससी के चेयरमैन की बर्खास्तगी की जाए। अगर तत्काल कार्रवाई की जाती है तो न्याय के साथ विकास की अवधारणा को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने यह भी कहा है कि इस विषय की गंभीरता को समझते हुए ऐसे कदम उठाएं जाएं जो पूरे देश के लिए उदाहरण बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें