फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी का अपनी ही सरकार पर निशाना: राशन कार्ड पर किया सवाल- चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र?

Sat, 21 May 2022 05:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

सांसद ने राशन कार्ड की पात्रता के लिए नए नियम बनाए जाने से संबंधित एक समाचार पत्र की कतरन के साथ शनिवार को ट्वीट किया। इसमें उन्होंने अपनी ही सरकार के सामने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
Varun Gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने राशन कार्ड की पात्रता को लेकर बनाए जा रहे नए नियमों का हवाला देते हुए अपनी ही सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा- चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र?

विज्ञापन


सांसद ने राशन कार्ड की पात्रता के लिए नए नियम बनाए जाने से संबंधित एक समाचार पत्र की कतरन के साथ शनिवार को ट्वीट किया। इसमें उन्होंने अपनी ही सरकार के सामने सवाल उठाए हैं। सांसद ने अपने ट्वीट में कहा-चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र?

जनसामान्य के जीवन को प्रभावित करने वाले सभी मानक अगर ‘चुनाव’ देख कर तय किए जाएंगे तो सरकारें अपनी विश्वसनीयता खो बैठेंगी। चुनाव खत्म होते ही राशनकार्ड खोने वाले करोड़ों देशवासियों की याद सरकार को अब कब आएगी? शायद अगले चुनावों में..। यह ट्वीट सियासी गलियारों में चर्चा का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें