फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत महोत्सव का आगाज आज से

Tue, 13 Feb 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
organisers
विज्ञापन
शहर के यशवंतरी देवी मैदान में पीलीभीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 25 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का बुधवार को शहर विधायक संजय सिंह गंगवार उद्घाटन करेंगे। इस दौरान विभिन्न स्टालों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 24 को मिस और मिस्टर पीलीभीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।  
विज्ञापन

आज से पीलीभीत महोत्सव शुरू हो रहा है। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के आयोजकों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, खादी ग्रामोद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, महिला सशक्तीकरण के तहत विभिन्न स्टाल लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा निखारने के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्थाओं एवं व्यक्तियों का चयन कर पीलीभीत रत्न से सम्मानित भी किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को शाम पांच बजे शहर विधायक संजय सिंह गंगवार करेंगे। पहले दिन एक शाम शहीदों के नाम से कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

यह होंगे कार्यक्रम 
15 को डांसिंग नाइट (लोकनृत्य), 16 को गीतों की शाम और मैजिक शो, 17 को गीत,  नृत्य और 18 को भोजपुरी नाइट, 19 को चित्रकला, मेंहदी और  रंगोली प्रतियोगिता एवं भजन संध्या, 20 को कवि सम्मेलन, 21 को बेबी शो और कॉमेडी नाइट, 22 को गायन और नृत्य प्रतियोगिता, 23 को राजस्थानी, पंजाबी और बृज गीत, नृत्य, 24 को मिस्टर और मिस पीलीभीत प्रतियोगिता और 25 को पुरस्कार वितरण के साथ समापन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें