फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पूरनपुर क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म में दोषी को 10 वर्ष की सजा, सात साल पहले का है मामला

Tue, 21 Jun 2022 09:40 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने 14 जुलाई 2015 को थाना पूरनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि छह जुलाई 2015 को उसकी नाबालिग लड़की को एक युवक बहला फुसला कर ले गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालिका से दुष्कर्म के दोषी को अपर सत्र न्यायाधीश/पॉक्सो एक्ट अर्चना गुप्ता ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी को 57 हजार रुपये अर्थ दंड भरने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने 14 जुलाई 2015 को थाना पूरनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि छह जुलाई 2015 को उसकी नाबालिग लड़की को एक युवक बहला फुसला कर ले गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवेचना के बाद नामजद आरोपी विप्रो रप्तान के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने के बाद आरोपी को दोषी पाते हुए 10 वर्ष की जेल समेत 57,000 हजार रुपये अर्थदण्ड सजा से दंडित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष अभियोजन अधिकारी कुश कुमार वर्मा ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें