बरखेड़ा में शुक्रवार को कक्षा 9 की छात्रा स्कूल से निकल कर दुकान पर गैस पेपर लेने जा रही थी। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उसे खींच कर जबरन कार में बिठा लिया। पीलीभीत शहर से होते हुए कार टनकपुर की ओर बढ़ रही थी। बेनहर चौराहे के पास चलती कार से छात्रा कूद पड़ी। कार सवार बिना रुके चले गए।
विज्ञापन
छात्रा नकटादाना चौराहे पहुंची और लोगों को आपबीती सुनाई। छात्रा काफी डरी हुई है। कार सवारों को अनजान बता रही है। सदर कोतवाली पुलिस ने छात्रा अपनी सुरक्षा में लेकर घटनाक्रम के विषय में जानकारी कर रही है। एएसपी अभी घटना को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं।