फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिलाधिकारी संजय सिंह का तबादला, ज्ञानेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी

Wed, 21 May 2025 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
डीएम संजय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शासन ने मंगलवार रात पीलीभीत के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें संस्कृति विभाग एवं धर्मार्थ विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम नगरीय ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


डीएम संजय कुमार सिंह ने जनवरी 2024 में जिले में कार्यभार संभाला था। लोकसभा चुनाव उनकी देखरेख में हुआ। चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराई। उन्होंने आईजीआरएस शिकायतों को निस्तारण प्राथमिकता दी। शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर उनका निस्तारण कराया। चकमार्गों को कब्जा मुक्त कराकर रास्ता बनवाया। 

गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण और छुट्टा पशुओं का संरक्षण भी उनकी प्राथमिकता में रहा। ग्राम सभाओं के विकास कार्यों में आने वाली वित्तीय अनियमितता की शिकायतों पर टीम गठित कर जांच कराने और दोषी मिलने पर कई प्रधानों के अधिकार भी सीज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें