फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसा देख डीएम ने रुकवाई गाड़ी, घायल युवक को तत्काल भिजवाया अस्पताल

Sun, 19 Jul 2026 02:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को हादसे में घायल युवक की मदद की। पूरनपुर से लौटते समय डीएम ने सड़क हादसा देखा तो तुरंत उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
डीएम ने घायल युवक को भिजवाया अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से लौट रहे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की तत्काल मदद कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। बिठौरा कलां के पास हाईवे पर टेंपो की टक्कर से घायल बाइक सवार को उन्होंने बिना देर किए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और चिकित्सकों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिठौरा कलां के निकट एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार युवक विवेक कीर्तिया निवासी पिपरिया कॉलोनी को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय संपूर्ण समाधान दिवस से लौट रहे जिलाधिकारी का काफिला वहां से गुजर रहा था। घटना को देखते ही उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घटना की जानकारी ली। 

जिलाधिकारी ने मौके पर एंबुलेंस बुलवाकर घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से फोन पर बात कर घायल का तत्काल और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने भी उपचार की तत्काल व्यवस्था की। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से घायल युवक को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें