फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुरेंद्र और आशिका नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण, दोनों परिवारों में जश्न

Sun, 19 Jul 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सुरेंद्र गंगवार।
विज्ञापन
पीलीभीत। नीट उत्तीर्ण कर सुरेंद्र गंगवार ने 19 हजार वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही आशिका ने 8220वीं रैंक के साथ इस परीक्षा में सफलता पाई। दोनों के परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

मूल रूप से जिला बरेली के थाना नवाबगंज केे गांव मेथी नवदिया के रहने वाले सुरेंद्र गंगवार पुत्र सुरेश चंद्र गंगवार बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव बरखेड़ा यासीन में रह रहे हैं। उनके भाई कस्बे में बारह पत्थर चौराहे पर मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। सुरेंद्र की इस सफलता से परिजन में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उधर, बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ही गांव घुंघौरा निवासी पशुधन प्रसार अधिकारी लाल बहादुर वर्मा की पुत्री आशिका वर्मा ने नीट की परीक्षा पास की है। आशिका को 8220वीं रैंक हासिल हुई है। इस सफलता से उनके घर में खुशी का माहौल है। संवाद

सुरेंद्र गंगवार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें