फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत डिपो के चालक से मारपीट, महिला परिचालक से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत डिपो के चालक के साथ टनकपुर में रुहेलखंड डिपो के चालक-परिचालक के द्वारा मारपीट की गई। इसके साथ ही बस में तैनात महिला परिचालक के साथ भी अभद्रता की। महिला परिचालक की ओर से पूरे मामले की शिकायत अफसरों से की गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो के चालक निजामुद्दीन व परिचालक माधवी शर्मा बुधवार को डिपो से बस लेकर टनकपुर के लिए गई। इसी दौरान टनकपुर पहुंचने पर रुहेलखंड डिपो की वाहन के चालक-परिचालक उनकी बस पर सवार हो गए। इसके बाद उन्होंने चालक निजामुद्दीन के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में कार्यरत महिला परिचालक की ओर से जब इसको लेकर मना किया गया, तो उन लोगों ने महिला परिचालक के साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि उन लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए टिकट बैग, नकदी और ड्राफ्ट को भी छीनने का प्रयास किया। पीलीभीत डिपो के चालक व परिचालक की ओर से पूरे मामले की शिकायत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी से की गई है।
एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि टनकपुर डिपो पर चालक-परिचालक के साथ रुहेलखंड डिपो के चालक-परिचालक द्वारा अभद्रता की गई है। मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें