इस माह से कार के रखरखाव व श्रृंगार शौकीनों के जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पीलीभीत। कच्चे माल में दाम बढ़ने के बाद अब इस माह से चार पहिया चलाने वाले वाहन मालिकों पर कार श्रृंगार व रखरखाव का अतिरिक्त खर्च भी बढ़ जाएगा। अप्रैल माह से अब कार के श्रृंगार के लिए उपयुक्त एसेसरीज के दामों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे मिलने वाले उपकरण ग्राहकों की जेब खर्च बढ़ा देंगे।
शहर के ऑटोमोबाइल बाजार में इस माह से कार एसेसरीज के दामों में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसमें कार में लगने वाले सीट कवर, फ्लोर मैट, स्टीयरिंग कवर, सन फिल्म, म्यूजिक सिस्टम, एलईडी लाइट, मोबाइल होल्डर व परफ्यूम जैसे सामान पहले की तुलना में महंगे होंगे। शहर के कार श्रृंगार संचालकों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि, परिवहन खर्च बढ़ने व आयातित सामान की लागत महंगी होने के कारण एसेसरीज के दाम बढ़ेंगे। इससे व्यापार पहले के मुकाबले कम होने के आसार है। ऐसे में ग्राहक कार श्रृंगार को लेकर सीमित एसेसरीज ही कार में लगवाएगा, जिससे व्यापार पर भी फर्क पड़ेगा। संवाद
कार श्रृंगार के लिए एसेसरीज व उनके दाम
सामान वर्तमान कुछ दिनों बाद
1. म्यूजिक सिस्टम 5- 25 हजार 6-30 हजार
2. फॉग लाइट्स 5-20 हजार 6-24 हजार
3. व्हील कवर 500-1000 रुपये 550-1150 रुपये
4. सीट कवर 3-15 हजार 3450-16500 रुपये
5. अलाय व्हील्स 20-80 हजार 22-88 हजार
6. कार मैट 1-10 हजार 1200 - 12 हजार
7. सेफ्टी गार्ड 1500- 10 हजार 1650 - 11500