बरेली जोन की 33 वीं अंतरजनपदीय तीन दिवसीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबिल
टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम मासूम अली सरवर ने किया। प्रतियोगिता
में पहले दिन पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा औैर
रामपुर की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
एलएच शुगर मिल स्टेडियम में
खेले गए मैच में पुरुष वर्ग की बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में पीलीभीत ने
रामपुर को 2-0, बिजनौर ने बदायूं को 2-0, मुरादाबाद ने बिजनौर को 2-0 और
अमरोहा ने शाहजहांपुर को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। महिला
बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में बदायूं ने रामपुर को 2-0, पीलीभीत ने बिजनौर
को 2-0 और बरेली ने बदायूं को हराकर अगले राउंड में प्रवेश पाने में सफल
रही।
टेबिल टेनिस पुरुष टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पीलीभीत
ने बदायूं को 2-0, बरेली ने शाहजहांपुर को 2-0 और मुरादाबाद ने अमरोहा को
2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टेबिल टेनिस व्यक्तिगत चैंपियनशिप
में पीलीभीत के नागेंद्र सिंह राठौर ने शाहजहांपुर के सुमति को 11-0,
11-01 बरेली के सुभाष ने बदायूं के अविनाश को 11-04, 11-06 से पराजित कर
सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
टेबिल टेनिस महिला में बरेली ने
शाहजहांपुर को 09-0, पीलीभीत ने बदायूं को 09-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश
पा लिया। इस मौके पर एसपी जवाहर, सीओ निर्मल कुमार विष्ट, सीओ राजेश्वर
सिंह, सीओ यशवीर सिंह, चीनी मिल के जीएम अजय भट्ट मौजूद रहे। प्रतियोगिता
का संचालन प्रतिसार निरीक्षक महावीर सिंह ने किया। परमजीत सिंह, सोनाली
रंधावा व हरकिशन सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई।