फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दंपती ने खाया विषाक्त पदार्थ, अखिलेश यादव बोले- लोगों को जहर खाना पड़ रहा तो अमृत काल का ढोंग क्यों?

Sat, 31 May 2025 11:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बा निवासी दंपती के जहर खाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दंपती के मामले में सरकार पर निशाना साधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बा निवासी दंपती के विषाक्त पदार्थ पीने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि एक पत्रकार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया ईंट लगाने की खबर छापने पर एसडीएम व नगर पंचायत अध्यक्ष ने उसके ही खिलाफ रंगदारी वसूलने की झूठी रिपोर्ट लिखवा दी। पत्रकार ने प्रताड़ना से दुखी होकर पत्नी के साथ कैमरे के सामने लाइव वीडियो में जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की, तब जाकर प्रशासन-शासन हरकत में आया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि अगर भ्रष्टाचार इस हद तक बढ़ गया है कि लोगों को जहर खाना पड़ रहा है तो फिर आजादी के अमृत काल का ढोंग क्यों? मामले में कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए गए। मामले में जिलाधिकारी ने एक्स का जवाब देते हुए इस प्रकरण में एडीएम एफआर को जांच कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही है। 

जानते हैं पूरा मामला
कस्बा बरखेड़ा निवासी इसरार और उनकी पत्नी ने बृहस्पतिवार सुबह जहर पी लिया था। इससे पहले दंपती ने वीडियो बनाया। इसमें एसडीएम बीसलपुर, नगर पंचायत चेयरमैन बरखेड़ा और एक ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दंपती को गंभीर हालत में जिला बार अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। 

वीडियो में इसरार कहते है कि मैं और मेरी पत्नी मिराज आज इतने मजबूर हो गए हैं कि हम दोनों जहर पीने को मजबूर हैं। आरोप लगाया कि एसडीएम बीसलपुर, बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन और ठेकेदार मोइन ने इतना परेशान किया है कि यह कदम उठाना पड़ा। 

यह भी पढ़ें- 'योगी जी...हमें इंसाफ मिले': पीलीभीत में वीडियो बनाकर दंपती ने पीया जहर, एसडीएम-चेयरमैन पर लगाए ये आरोप

वीडियो में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत बरखेड़ा में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान मुख्यमंत्री ने लिया था। इसी को लेकर इन लोगों ने 19 मई की रात बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। कई अन्य तरह से भी परेशान किया गया। वीडियो में पति-पत्नी जहर पीते भी दिखते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम और नगर पंचायत ने आरोप नकारे 
एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय ने कहा कि दंपती के वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष बरखेड़ा को जांच करने के लिए कहा है। सभी आरोप निराधार हैं। इस तरह का कोई मामला नहीं है।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने कहा कि मामला जानकारी में आया है। हमारा इससे कोई मतलब नहीं है। ठेकेदार से कुछ मांगा होगा, उसने मुकदमा लिखाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें