फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए कर्मियों को किया प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दस मार्च को होने वाली मतगणना के लिए 304 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को बेनहर कॉलेज में इनको मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना के दौरान किन बातों का ख्याल रखना है, मशीन कैसे शुरू करनी हैं और कैसे मिलान करना है.. बताया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। कोई समस्या आती है तो तुरंत संबंधित आरओ जानकारी दें। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीयू द्वारा मतगणना बैलेट पेपर की मतगणना, वीवी पैट की मतगणना के बारे में बताया।
ईवीएम मशीन आते ही पहले एड्रेस टैग का मिलान करें और मतगणना अभिकर्ताओं को कराने के बाद सील खोलें। मतगणना कर्मी हाल में किसी भी प्रकार ज्वलनशील सामग्री, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, बीडी, माचिस, लाईटर नहीं ले जाएंगे। मोबाइल भी नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें