फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चिलचिलाती धूप में जाम से एक घंटे तक परेशान हुए लोग

Wed, 03 Sep 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। तीन दिन बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने से बाजार में लोगों की भीड़ रही। भीड़ के चलते ब्लाॅक चौराहा से लेकर कोतवाली के सामने तक करीब एक घंटे जाम की स्थिति रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को भीड़-भाड़ में ई-रिक्शों के बेतरतीब संचालन, सड़क किनारे खड़े वाहनोंं को लेकर ब्लाॅक चौराहा से लेकर कोतवाल गेट तक जाम लग गया। चिलचिलाती धूप में एक घंटे तक जाम की झाम में राहगीर फंसे रहे। करीब आधा घंटे बाद ब्लाक चौराहा और कोतवाली गेट पर पुलिस ने बमुश्किल जाम हटवाया। जाम से लोगों को भारी असुविधा रही। अक्सर लगने वाले जाम को लेकर लोगों में रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें