फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC New Rules: पीलीभीत में मुंडन कराकर लोगों ने किया यूजीसी के नए नियमों का विरोध, बीसलपुर में भी प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 05:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुधवार को पीलीभीत में लोगों ने प्रदर्शन किया। सवर्ण समाज के हरिओम वाजपेई ने मुंडन कराया विरोध जताया। वहीं बीसलपुर में लोगों ने जुलूस निकाला। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अफसरों को ज्ञापन सौंपे। 
विज्ञापन
हरिओम वाजपेई ने कराया मुंडन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में बुधवार को पीलीभीत में लोग सड़कों पर उतर आए। सवर्ण समाज से जुड़े समाजसेवी हरिओम वाजपेई ने नए नियमों के विरोध में अपना मुंडन कराया। लोगों ने काला टीका लगाकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के नकटादाना चौराहा पर बुधवार सुबह दस बजे से लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुबह 11.30 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए टनकपुर हाईवे से कलक्ट्रेट की ओर कूच कर गए। 

विज्ञापन


लोगों ने यूजीसी के नए नियम वापस न लेने पर सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सुरक्षा के लिहाज से सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी समेत दो थानों की फोर्स भी मुस्तैद रहा। कलक्ट्रेट में भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। विरोध करने वालों में प्रमुख रूप से संयुक्त बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव अवस्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता अमित पाठक, अशोक वाजपेई, सरोज वाजपेई, अश्वनी अग्निहोत्री, युवा नेता पंकज शर्मा, संजीव मिश्रा, हरिओम वाजपेई, संजीव भदौरिया, यशवंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर तहसील परिसर में जुटे लोग - फोटो : संवाद
बीसलपुर में सवर्ण वर्ग के लोगों ने निकाला जुलूस 
बीसलपुर में सवर्ण वर्ग के लोगों ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुधवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और तहसील कार्यालय में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के काफी लोग बुधवार को सुबह 10 बजे युवा विकास मंच कार्यालय में जुटे। उसके बाद ये लोग युवा विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील कार्यालय में लोगों ने नए नियमों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। 

करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नए नियमों को तत्काल वापस कराने की मांग की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश मिश्रा, रोहित तिवारी, शुभांशु सक्सेना, शिवम मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, बलराम सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल सिंह, मदुरेश तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह ,अमरपाल सिंह ,कल्याण सिंह ,शिवकेश शर्मा , धर्मवीर सिंह, अरुण तिवारी, अनिल मिश्रा, रवि शर्मा आदि लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें