फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2015 11:09 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को बिजली विभाग के प्रति बीसलपुर और घुंघचाई में उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पडा। बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर और घुंघचाई के उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर के तमाम उपभोक्ता मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में करीब पौन घंटे तक नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि काफी समय से बिजली की अघोषित कटौती चल रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पौन घंटे बाद उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में आकिर, आरिफ, रिजवान, हसन रजा, आरिफ मंसूरी, छोटे, असलम, इकबाल, असगर, निसार, शरीफ, अलाउद्दीन, इरशाद, मोमिन, सुहेल मेराज, जावेद, अफजल, अजीउल रहमान, सुलतान, अकरम, सलामत, फिरदौज अली और अब्दुल हसन समेत तमाम उपभोक्ता शामिल रहे।
घुंघचाई। पिछले दो दिनों से गांव में बिजली ठप है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पाई। यहां दलित बस्ती में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ। इसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीण गांव में एक जगह जमा हुए और बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में रामनरेश, अरविंद, दिनेश, तौलेराम, रामबाबू, राम बहादुर, गुरवचन, उमाशंकर, पप्पू, मंगली, रामसरन, रामलखन, तोताराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें