फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिवाइडर निर्माण का विरोध कर लोगों ने काम को रुकवाया

विज्ञापन
बरखेड़ा में स्टेशन रोड को बंद करने का विरोध करते नगर पंचायत चेयरमैन व नगरवासी।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर बरखेड़ा कस्बे में डिवाइडर निर्माण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को लोगों ने काम का विरोध करते हुए उसे रुकवा दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने निर्माण शुरू होने दिया।
विज्ञापन


डिवाइडर निर्माण कार्य का विरोध करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल व व्यापारियों ने काम को रुकवा दिया। आरोप है कि निर्माण कार्य करने वाले लोग मानक के विपरीत काम कर रहे हैं। स्टेशन जाने वाली सड़क के सामने भी सड़क को नहीं खोला गया। इससे वहां के लोगों को आधा किलोमीटर दूर स्थित ब्लॉक चौराहे पहुंचकर स्टेशन मार्ग के लिए वापस आना होगा।
ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा दिक्कत व्यापारी व ट्रेन यात्रियों को होगी। इस कारण विरोध करते हुए लोगों ने काम को रुकवा दिया। काम कर रहे लोगों ने अधिकारियों का हवाला देते हुए काम को जारी रखने के लिए कहा। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर स्टेशन मार्ग को जाने के लिए रास्ता खुलवाने की मांग की। अधिकारियों ने स्टेशन मार्ग के सामने 33 फीट का रास्ता छोड़कर डिवाइडर निर्माण करने के कर्मचारियों को निर्देश दिए, जिसके बाद लोग शांत हुए और काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें