फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में अदा की गई मुख्य नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

Sat, 07 Jun 2025 02:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में ईद उल-अजहा पर मुख्य नमाज ईदगाह में सुबह 9:30 बजे अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन
नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह सात बजे से विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शहर में मुख्य नमाज ईदगाह में सुबह 9:30 बजे अदा की गई। नमाज की इमामत करते हुए अमन-चैन व भाईचारे की दुआ कराई गई। हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचाई की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। 

विज्ञापन


कस्बा न्यूरिया में गर्मी को देखते हुए ईदगाह के वाहर छबील लगाकर नमाजियों के साथ साथ राहगीरों के लिए शरबत और ठंडे पानी का इंतजाम नगर पंचायत चेयरमैन रिहाना वेगम के अलाबा समाजसेवी अनस हमीद के द्वारा किया गया। त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कस्बा जहानाबाद में भी ईद उल अजहा की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर मुबारक बाद दी। बीसलपुर, रसियाखानपुर, अमरिया, माधोटांडा, बरखेड़ा, पूरनपुर, गजरौला आदि इलाकों में भी बकरीद पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। त्योहार को लेकर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें