फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 10 माह बीते लेकिन नहीं हुई सड़कों की मरम्मत

Wed, 14 Jan 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव परेवा में खुदी पड़ी सड़कें। संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। जल निगम के ठेकेदार ने गांव परेवा में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी सड़कों की मरम्मत 10 माह बाद भी नहीं कराई है। इस वजह से बीच सड़क में नाली जैसी बनी दिखती है। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया। ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव की अधिकतर सड़कें और गलियां खोद दी थीं। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़कों और गालियों की सही ढंग से मरम्मत नहीं कराई। टूटी सड़कें और गलियों से गुजरने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में अधिकारियों से शिकायतें भी की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय हीलाहवाली के चलते यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता है। जल निगम के अवर अभियंता इरफान रजा ने बताया कि टूटी सड़कों और गलियों की मरम्मत का कार्य 31 मार्च तक हर हालत में पूरा करा दिया जाएगा।

बीसलपुर के गांव परेवा में खुदी पड़ी सड़कें। संवाद

बीसलपुर के गांव परेवा में खुदी पड़ी सड़कें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें