फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील, राहगीरों को आवागमन की दिक्कतें

Thu, 11 Dec 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे से धुंधरी, घेरा शरीफ, तिरकुनियां सरैनी होते हुए बहेड़ी को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरेली–हरिद्वार नेशनल हाईवे से जुड़ने वाला यह संपर्क मार्ग जगह-जगह टूटा पड़ा है। इससे राहगीरों को आवागमन की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली वाहनों सहित पांच सौ से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। अप्सरा नदी पुल के दोनों ओर सड़क टूटने से रास्ता और भी संकरा व जोखिम भरा हो गया है। पुल के पास सड़क नदी की तलहटी से लगभग 20 फीट ऊंचाई पर होने के चलते हादसे की आशंका रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस मार्ग से कैंचू टांडा, धुंधरा, धुंधरी, चठिया नियाज़ अहमद, मुंडलिया इलाही बख्श, तिरकुनियां सरैनी, ढेरम, फरीदपुर, तुमड़िया, मुगला खेड़ा सहित 15 से अधिक गांवों की 25 हजार से ज्यादा आबादी का आवागमन रहता है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

अप्सरा नदी के पुल के दोनों ओर सड़क टूट कर गहरे गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। पुल से चार पहिया वाहन निकालने में हादसे की आशंका रहती है। सड़क के गड्ढों को जल्द ठीक किया जाए।
विज्ञापन

जसवंत सिंह, ग्राम चठिया न्याज अहमद

बरसात के समय सड़क टूट कर छोटे गड्ढे बन गए थे। अब यह गड्ढे काफी बड़े हो गए हैं। ऐसे में इन गड्ढों को बचाकर वाहन निकालना मुश्किल होता है। सड़क के दोनों ओर गहरी खाई है।
विज्ञापन

मोहम्मद सलीम, ग्राम तिरकुनियां सरैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें