फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डगा गांव में आबादी के निकट पहुंचा बाघ

Thu, 11 Dec 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। जंगल से बाहर बाघाें की सक्रियता कम नहीं हो रही है। बुधवार शाम डगा गांव में आबादी के निकट बाघ की मौजूदगी देखे जाने से लोगों में खलबली मच गई। जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। करीब एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र का डगा गांव हरदोई ब्रांच और खारजा नहर के बीच बसा हुआ है। बुधवार को एक बाघ आबादी के निकट कर्बला मैदान की ओर पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार बाघ खारजा नहर के रास्ते गांव के निकट तक पहुंच गया। खेतों की ओर मौजूद ग्रामीणों की बाघ पर नजर पड़ी तो खलबली मच गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। बाघ पास में ही खेत में जाकर बैठ गया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन टीम काफी देरी से पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार बाघ वहां से कुछ आगे की ओर निकल गया। रेंजर अरुण मोहन के अनुसार क्षेत्रीय टीम को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें