फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना खराब बताने पर किसानों ने किया हंगामा, एक घंटे तौल रही बंद

Sun, 30 Nov 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ना खराब बताकर तौल नहीं किए जाने के विरोध में किसानों ने रविवार को सुबह चीनी मिल के केन यार्ड में हंगामा किया। हंगामे के चलते करीब एक घंटे तक गन्ने की तौल बंद रही।
विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल की चेकर टीम ने रविवार को सुबह लगभग सात बजे केन यार्ड में तुलने आए कुछ गन्ने को खराब बताकर बाहर कर दिया। इससे नाराज होकर किसान हंगामा करने लगे। किसानों ने कहा कि उनका गन्ना ठीक है लेकिन फिर भी उसे खराब बताकर परेशान किया जा रहा है। किसानों ने हंगामा करने के साथ मिल गेट स्थित क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल ठप करा दी। मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने आकर हंगामा कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब किसान नहीं माने तभी प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता मौके पर पहुंचे। प्रधान प्रबंधक ने किसानों को खराब गन्ना न तौलने की मजबूरी बताई। प्रधान प्रबंधक ने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों ने खराब गन्ना खरीदने पर सख्ती के साथ प्रतिबंध लगा रखा है। प्रधान प्रबंधक के समझाने पर किसान शांत हो गए। उसके बाद गन्ने की तौल शुरू हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें