फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, नदारद रहे अफसरों को दिया नोटिस

Mon, 03 Nov 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करती ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह-संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों को कई योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास कार्यों पर चर्चा के साथ ही जल निगम, जल जीवन मिशन, आपूर्ति विभाग के अफसरों के न पहुंचने पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। गैरहाजिर रहे अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पास किया। विकास कार्यों को लेकर सदस्यों ने अपने लिखित प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन


विकास खंड के सभागार में ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इससे पहले विधायक बाबूराम पासवान ने विस्तारीकरण के बाद ब्लॉक सभागार का उद्घाटन किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अल्प समयावधि के कार्यकाल में करीब सभी ग्राम पंचायतों में 350 से अधिक विकास कार्य कराए। कुछ विकास कार्य होने हैं। इसके लिए कोशिश की जा रही है ताकि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य हो सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के साथ नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगे। बैठक में बाल विकास, पेयजल योजना, कृषि विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पंचम राज्य वित्त, 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से हुए कार्यों की जानकारी विभागीय अफसरों ने दी।
डीसी मनरेगा/ बीडीओ हेमंत कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 46 हजार लोगोंं का सर्वे किया है। आवास का लक्ष्य मिलने पर पात्रों को आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने 12 नवंबर को होने वाले सामूहिक शादी समारोह की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने कहा कि अगर कराए गए कार्यों से किसी को कोई असंतुष्टि हो, तो उसकी जानकारी दे सकता है। बैठक में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह, कौशल किशोर वाजपेयी, वीरेंद्र सिंह धु्रव, अनुपम वाजपेयी, चीनी मिल के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, राम निवास सिंह आदि ने भी विचार रखे। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी रामकिशोर ने किया।

पूरनपुर में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करती ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें