फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुआवजा न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 Oct 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने पर गांव हीरापुर के किसानों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में राजस्व विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एक सप्ताह में मुआवजा न मिलने पर बेमियादी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी की।
विज्ञापन


गांव हीरापुर के कई किसान शुक्रवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने राजस्व विभाग का घेरते हुए नाराजगी जताई। किसानों के मुताबिक, बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ। इसका सर्वे समय से कर लिया गया लेकिन मुआवजा अबतक नहीं मिला है।
एक घंटे प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में मुआवजा नहीं दिया गया, तो तहसील परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हरिराम, होरीलाल, रामशरण, अरविंद कुमार, बनवारी लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें