फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बंद मिली तौल मशीन, धान लौटाने पर केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार

Sat, 25 Oct 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच में पीसीयू के केंद्रों पर अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी को कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर की मंडी परिसर स्थित पीसीयू और आरएफसी के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद का जायजा लिया। नियमित खरीद के अभिलेख भंडार से मिलाए।
पीसीयू के क्रय केंद्र पर किसानों को वापस भेजने का मामला सामने आया। तौल मशीन भी नहीं चल रही थी। उन्होंने किसानों का धान लौटाने को लेकर क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

कुछ किसानों को तौल कराने में हो रही समस्याओं का भी निस्तारण किया। सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कार्य कर रहे बाहरी भाग निकले। इस दौरान मंडी सचिव प्रवीण अवस्थी, मंडी सहायक जहीर, पीसीयू जिला प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें