पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेंं शिक्षण में लापरवाही, अनुशासनहीनता, प्रवक्ताओं में आपसी मतभेद को लेकर प्रबंधक ने स्टाफ की बैठक लेकर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी।
गन्ना कृषक महाविद्यालय में प्राचार्य के अवकाश पर होने के चलते महाविद्यालय का माहौल बिगड़ा चल रहा है। बताया कि कुछ प्रवक्ता कक्षाओं में पढ़ाने नहीं जाते। निर्धारित समय से पहले ही महाविद्यालय से चले जाते हैं। आवंटित कार्य भी पूरा नहीं किया जा रहा है। मामले की जानकारी पर बृहस्पतिवार को महाविद्यालय के प्रबंधक, सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष नितिन दीक्षित ने प्रवक्ताओं और स्टाफ को बैठक लेकर चेतावनी दी। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि प्रवक्ताओं में विवाद आदि को लेकर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संवाद