फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 200 महिलाओं का चेहरा प्रमाणीकरण शेष, प्रदेश में सातवें पायदान पर जिला

Mon, 08 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव में महिला का चेहरा प्रमाणीकरण करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत विभाग। - फोटो : बहराइच में सांसद डॉ. आनंद गोंड को ज्ञापन सौंपते ​​शिक्षक।
विज्ञापन
पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्रोंं पर पंजीकृत गर्भवती और धात्री महिलाओं के चेहरा प्रमाणीकरण काम ने तेजी पकड़ी है। अब सिर्फ 200 महिलाओं का चेहरा प्रमाणीकरण बाकी है। इसी के साथ जिले की रैंकिंग प्रदेेश में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। चेहरा प्रमाणीकरण हो जाने से इन महिलाओं को पोषक आहार समय से मिल सकेगा।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती- धात्री महिलाओं और बच्चों को पोषाहार बांटा जाता है। पोषाहार वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए शासन स्तर से लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसकी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी। जिले में तीन माह से अधिक समय से चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य चल रहा है। मोबाइल नेटवर्क, ओटीपी न आने आदि की समस्याओं के बीच जिले में यह कार्य तेज गति से पूरा हुआ। यही वजह रही कि चेहरा प्रमाणीकरण में जिला प्रदेश में सातवें स्थान पर है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में पंजीकृत कुल 14,232 धात्री महिलाओं में 14,142 महिलाओं का चेहरा प्रमाणीकरण किया जा चुका है।
90 धात्री का चेहरा प्रमाणीकरण कार्य शेष रह गया है। पंजीकृत कुल 14,836 गर्भवती महिलाओं में 14,725 महिलाओं का चेहरा प्रमाणीकरण हो चुका है। 111 महिलाओं का चेहरा प्रमाणीकरण किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांंगुड़ी ने बताया कि चेहरा प्रमाणीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस सप्ताह में शेष महिलाओं का भी चेहरा प्रमाणीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें