खाद की दुकान पर चेकिंग करते कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। शासन से आदेश पर सीडीओ के निर्देश पर अफसरों ने जिले में उर्वरक की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन दुकानें बंद मिलने पर उनका लाइसेंस निलंबित किया है।
किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की बिक्री और उपलब्धता सही ढंग से हो सके, इसको लेकर शासन स्तर से अफसरों को आदेश जारी किया। सीडीओ राजेंद्र कुमार ने जिले की दुकानों पर औचक निरीक्षण के लिए टीमों का गठन किया। इसमें उपकृषि निदेशक राममिलन परिहार, जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल और एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार को शामिल किया। रविवार को जिले की 28 दुकानों सहित सात सहकारी समितियों पर चेकिंग की गई। जहां किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं मिली। इसके साथ ही टीम ने तीन दुकानों से नमूने संग्रहित किए। साथ ही बरखेड़ा में मोहित बीज भंडार, श्याम कृषि सेवा केंद्र और जयनित एग्रीजंक्शन का प्रतिष्ठान बंद मिलने पर पर उनके लाइसेंस को निलंबित किया गया।