पुलिया निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते लोग स्रोत-जागरूक ग्रामीण
घुंघचाई। लंबे समय से अधूरे पड़े पुलिया निर्माण से आवागमन में दिक्कतें झेल रहे ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध जताया। निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।
गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा से होकर किशनपुर जाने वाले रास्ते पर लोक निर्माण विभाग ने कई महीने पहले लाखों रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण शुरू कराया था। कुछ दिन बाद काम बंद कर दिया। कई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिया का निर्माण अधूरा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान लोगों ने खुद ही आने-जाने का वैकल्पिक रास्ता बना लिया। बुधवार को राकेश कुमार वर्मा, गजाधर लाल, राम लखन, वीरपाल, नरेश आदि ग्रामीणाेंं ने विरोध-प्रदर्शन कर निर्माण पूरा कराने की मांग की।