फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जहानाबाद से बरेली तक रोडवेज सेवा ठप

Wed, 19 Nov 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जहानाबाद से बरेली के लिए संचालित वाहन। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। नगर पंचायत जहानाबाद और आसपास के गांवों की बड़ी आबादी के लिए बरेली जाने के लिए रोडवेज सेवा नहीं है। वर्षों से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा बहाल न होने से आम नागरिकों के साथ व्यापारियों और मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 40 हजार आबादी वाले जहानाबाद से रोजाना बड़ी संख्या में लोग इलाज, कारोबार और अन्य कामों के लिए बरेली जाते हैं लेकिन रोडवेज बस न चलने से यात्री मजबूरन डग्गामार वाहनों पर निर्भर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये वाहन न केवल मनमाना किराया वसूलते हैं बल्कि यात्रा के दौरान सुरक्षा का भी अभाव रहता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले तक जहानाबाद से बरेली के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा चलती थी जिससे लोगों को काफी राहत रहती थी लेकिन सेवा बंद होने के बाद कई बार जनप्रतिनिधियों को पत्र और ज्ञापन देकर मांग उठाई गई, फिर भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द रोडवेज बस संचालन बहाल करने की मांग की है ताकि हजारों लोगों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा सुविधा मिल सके।
जहानाबाद से रोडवेज बस का संचालन होने से कस्बे से बरेली जाने के लिए डग्गामार वाहन से जोखिम भरे सफर से निजात मिल सकेगी। - संजय कुमार, व्यापारी
सैकड़ों लोग रोजाना बरेली जाते हैं। कस्बे से बरेली के लिए कोई रोडवेज बस का संचालन भी नहीं होने से परेशान होना पड़ता है। डग्गामार मनमानी करते हैं। - जितेंद्र कुमार गंगवार, व्यापारी
विज्ञापन

जहानाबाद कस्बे से रोडवेज बस का संचालन कई सालों ने बंद है। अगर रोडवेज बस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाए तो व्यापार को गति मिलेगी। - नदीम सिद्दीकी

जहानाबाद से बरेली के लिए संचालित वाहन। संवाद

जहानाबाद से बरेली के लिए संचालित वाहन। संवाद

जहानाबाद से बरेली के लिए संचालित वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें