फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दौलापुर में घर में, बीसलपुर में सड़क पर दिखा मगरमच्छ

Thu, 18 Sep 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश और बाढ़ के बाद से जिले में अलग-अलग स्थानों पर मगरमच्छ नजर आ रहे हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंचकर रेस्क्यू भी कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 12 बजे बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलापुर निवासी संतराम के घर में मगरमच्छ घुस गया। पता चला तो हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना वन विभाग को दी। करीब चार घंटे देरी से पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया। बीसलपुर में मगरमच्छ नहर किनारे सड़क पर घूमता दिखा। राहगीरों ने मगरमच्छ देखा तो सूचना वन विभाग को दी।
-
मगरमच्छ दिखने से राहगीरों में दहशत

बीसलपुर। नगर के शिशु विहार इंटर कॉलेज के पास स्थित नहर में पिछले दिनों बाढ़ का काफी पानी आ गया था। उसी पानी के साथ एक मगरमच्छ भी आ गया। मगरमच्छ अभी भी नहर में ही हैं। बुधवार को देर शाम यह मगरमच्छ नहर से निकलकर सड़क पर आ गया। सड़क पर मगरमच्छ देख लोगों में दहशत फैल गई। इस बाबत एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

बस्ती मेें घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची खलबली

बरखेड़ा। बस्ती में मगरमच्छ घुसने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। दहशत में लोगों ने रात भर पहरा देकर मगरमच्छ की निगरानी की। सुबह पहुंची सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करके नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दौलापुर में बुधवार रात लालाराम लघुशंका करने उठे। वह बाहर निकले तो संतराम के घर के बाहर मगरमच्छ को देखकर चीख पड़े। उनकी चीख सुनकर कई ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मगरमच्छ की दहशत के चलते लोग पूरी रात सो नहीं सके। कई ग्रामीण मगरमच्छ की गतिविधि की निगरानी के लिए पहरा देते रहे। हालांंकि रात में ही प्रधान के प्रतिनिधि विवेक शर्मा ने सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग को फोन पर सूचना दे दी। बृहस्पतिवार को प्रात: करीब पांच बजे सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद देवहा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें