पीलीभीत। पितृपक्ष में खरीदारी को लेकर लोगों का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। पितृ पक्ष के चलते लोग बातचीत कर सामान की बुकिंग अवश्य करा रहे हैं, लेकिन खरीदारी से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं, संपत्ति खरीदने में भी लोग नाममात्र को ही पहुंच रहे है।
पितृ पक्ष के दिनों में वाहन खरीदारी से लेकर संपत्ति खरीदने का आंकड़ा करीब 30-40 प्रतिशत तक गिरा है। रजिस्टार कार्यालय के अफसरों की मानें, सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन 25-30 बैनामे हो रहे थे। वहीं अब पितृ पक्ष के चलते इनका आंकड़ा घटकर करीब रोजाना करीब 15 से 20 ही रह गया है। इससे विभागीय को राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। वहीं कार शोरूम पर भी यह आंकड़े घटे हैं। सामान्य दिनों में जहां आंकड़ा 50 के पार होता है। वहीं घटकर 15 से 20 रह गया है। अगर बाइकों की बात की जाए, तो लोग शोरूम पर पहुंचकर बातचीत तो कर रहे हैं, लेकिन खरीदारी या बुकिंग नाममात्र को ही कर रहे है।
पितृ पक्ष में अबतक हुए करीब 135 बैनामे
रजिस्टार कार्यालय के आकंड़ों के अनुसार पितृ पक्ष शुरू होने के बाद सात सितंबर से अबतक करीब 135 बैनामे रजिस्टार कार्यालय में कराए जा चुके हैं, वहीं अगर सामान्य दिनों की बात करें तो इतने ही दिनों में करीब सवा दो सौ से ढाई सौ तक बैनामे कराए जाते हैं। जो विभागीय आंकड़ों में दर्ज हैं।
पितृ पक्ष में रोजाना बिक रही 10 से 12 बाइकें
बाइक शोरूम के संचालकों की मानें तो पितृ पक्ष में लोग नए वाहनों को खरीदने से बच रहे हैं। पितृ पक्ष में रोजाना करीब 10 से 12 बाइकें जिलेभर के शोरूम से बिक्री हो रही हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह आकंड़ा रोजाना 25 से 30 का रहता है।
-
फोटो: 01
पितृ पक्ष होने के कारण लोग खरीदारी से बच रहे हैं, लेकिन बातचीत के बाद बुकिंग करा रहे हैँ। पिछले तीन दिनों में नवरात्र के करीब 30 कारों की बुकिंग की जा चुकी है। इसमें फाइव सीटर कारों की संख्या अधिक है।- शोभित गुप्ता, कार व्यापारी।
-
फोटो: 02
पितृ पक्ष और जीएसटी की दरों को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। ग्राहक शोरूम पर पहुंच रहे हैं, लेकिन बाइकों की खरीद व बुकिंग से बच रहे हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा आधे से भी कम व्यापार रह गया है। - संजीव अग्रवाल।
फोटो: 20
पितृ पक्ष में खरीदारी करना कोई मना नहीं है। खरीद करने वाले लोग इसे अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीद भी सकते हैं। हालांकि पितृ पक्ष के दिनों में खरीदारी से बचना ही अच्छा माना जाता है। नवरात्र के साथ ही शुभ कार्याें का सिलसिला शुरू हो जाता है।
पंडित गौतम शुक्ला, अशोक कॉलोनी।
शेाभित गुप्ता।
शेाभित गुप्ता।