फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा वितरण न होने पर मरीजों और उनके तीमारदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। फॉर्मासिस्टों की दो घंटे की हड़ताल पर दवा वितरण न होने से मरीज और तीमारदारों ने हंगामा किया। दवा वितरण को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी, चीफ फॉर्मासिस्ट की नोकझोंक हुई। बाद में दवा वितरण शुरू होने पर मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा खत्म किया।
विज्ञापन

प्रांतीय आवाहन पर सीएचसी पर फॉर्मासिस्टों की छह दिनों से रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य बहिष्कार चल रहा है। मंगलवार को भी हड़ताल के चलते फॉर्मासिस्टों ने दवा वितरण, एआरीबी टीकाकरण आदि बंद रखा। दवाई लेने वाले मरीजों की दवा वितरण काउंटर पर भीड़ लगी। दवा वितरण शुरू न होने पर मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कई मरीज और तीमारदार प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत से मिले। मरीजों ने बीमारी के चलते अधिक देर तक दवा के इंतजार को लेकर नाराजगी व्यक्त की। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी और चीफ फॉर्मासिस्ट की नोकझोंक हुई। प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना था कि कार्य बहिष्कार की कोई सूचना नहीं दी गई है। सभी फॉर्मासिस्ट काम करें। चीफ फॉर्मासिस्ट का कहना था कि कार्य बहिष्कार पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दी गई थी। सीएचसी पर सूचना देने का मतलब नहीं है। हालांकि बाद में दवा का वितरण शुरू हो गया। चीफ फॉर्मासिस्ट ने बताया कि निर्धारित समय तक कार्य बहिष्कार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि सुबह 10 बजे से दवा का वितरण शुरू कराया गया। चीफ फॉर्मासिस्ट को अब कार्य बहिष्कार करने पर चाबी और स्टाक रजिस्टर देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें