फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बस अड्डा न होने से यात्री परेशान, खड़ी बसों से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रोजाना दिन में कई बार लग जाती है वाहनों की कतार
विज्ञापन

अमरिया। कस्बे में परिवहन निगम का बस अड्डा न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चालक बसों को सड़क पर ही रोककर सवारियों को उतारती-चढ़ाती हैं। इससे दिन में कई बार जाम की स्थिति और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। लोगों की मांग के बाद अब तक यहां बस अड्डे का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन

कस्बे के हरिद्वार नेशनल हाईवे के किनारे पर ही मुख्य बाजार है। यहां पहुंचने वाले यात्री अपने वाहनों को हाईवे किनारे ही खड़ा करते है। कस्बे में परिवहन निगम का बस अड्डा न होने से यहां से गुजरने वाली बसों को भी हाईवे पर ही खड़ा किया जाता है। पीलीभीत से अमरिया और उत्तराखंड सीमा तक लगभग 25 प्राइवेट बसों के साथ हल्द्वानी और रुद्रपुर के लिए रोडवेज बसों का संचालन है। हर आधे घंटे में पीलीभीत से अमरिया के लिए प्राइवेट बसें उपलब्ध हैं, जहां से यात्रियों को बैठाया व उतारा जाता है। बसों व वाहनों के हाईवे किनारे खड़े होने से इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि दिन में रोजाना करीब तीन से चार बार जाम की स्थिति बनती है। संवाद
विज्ञापन


कस्बे में बस अड्डा, यात्री शेड, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है।-हरीश कुमार
-
मुख्य हाईवे पर अस्थायी रूप से संचालित बस स्टैंड से जाम की स्थिति बनती है। कस्बे में बस स्टैंड का होना बेहद जरूरी है।-मोहम्मद यूसुफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें