फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सर्दी में यात्री घटे, दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या घटाई

Mon, 06 Jan 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसे।फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। कोहरे और सर्दी ने रोडवेज बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। सर्दी की वजह से यात्री कम निकल रहें हैं ऐसे में परिवहन निगम ने दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या घटा दी है। इस समय इस मार्ग पर 25 से 30 बसें ही संचालित की जा रही हैं। पहले प्रतिदिन करीब 40 बसें चलती थीं। वहीं, विभागीय उच्च अधिकारियों ने भी 25 सवारी से कम होने पर बस का संचालन न करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन




जैसे-जैसे मौसम सर्द और कोहरे का असर बढ़ रहा है, रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी कम होती जा रही है। ऐसे में रोडवेज की सभी बसों को गंतव्य पर भेजने के बाद भी निगम को पर्याप्त राजस्व नहीं मिल पा रहा। इसको लेकर निगम मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है कि रात में बस का संचालन उस दशा में ही किया जाए, जब बस में 25 सवारियां हों।
इससे कम सवारी होने पर बस को मार्ग पर नहीं भेजा जाएगा। उस बस की सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना किया जाए। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आदेश का पालन करने के निर्देश सभी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें