फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर 20 फुट तक पार्किंग, हादसे का बन रही सबब

Mon, 21 Sep 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बरेली हाईवे पर नो पार्किंग में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से टनकपुर और बरेली जाने वाले हाईवे पर करीब चार किलोमीटर दायरे में बड़े प्रतिष्ठानों की पार्किंग व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। अस्पताल, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से हाईवे की सड़क पर ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर करीब 20 फुट तक सड़क पार्किंग में घिरी रहती है। इससे चौड़ी सड़क होने के बावजूद मार्ग संकरा हो जाता है और आए दिन जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

हाईवे पर बड़े प्रतिष्ठानों में आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था होना जरूरी है, लेकिन कई जगह इसकी अनदेखी की जा रही है। प्रतिष्ठानों के बाहर आने वाले वाहन हाईवे की पटरी और सड़क के हिस्से में ही खड़े कर दिए जाते हैं। इससे हाईवे की उपयोगी चौड़ाई कम हो रही है और यातायात का दबाव बढ़ रहा है।
अवैध पार्किंग के बावजूद परिवहन विभाग और अन्य जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। वाहनों को सड़क से हटाने और प्रतिष्ठानों को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अभियान नहीं चलने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


हाईवे किनारे की जा रही वाहनों की मरम्मत हादसे का खतरा
फोटो: 09
शहर के असम चौराहे से बरेली की ओर जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के आगे संचालित वर्कशॉप संचालकों ने अस्थायी रूप से कब्जा कर रखा है। वाहनों की मरम्मत के लिए फुटपाथ को ही अपना गैराज बना दिया है। मरम्मत के काम अधूरे रहने पर यह वाहन रात के समय भी यहां पर खड़े रहते हैं। इससे हादसे की आशंका रहती है।
-
नो-पार्किंग में खड़े हो रहे वाहन, अफसरों का नहीं जा रहा ध्यान
फोटो: 10
बरेली हाईवे पर ही एक पेट्रोल पंप के नजदीक परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से नो पार्किंग के लिए पत्थर रखे गए है। जिससे यहां पर वाहनों की पार्किंग न हो। नो पार्किंग का बोर्ड लगा होने के बाद भी यहां पर अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग की जा रही है। साथ ही यह वाहन रात के समय खड़े रहते हैं। इसके बाद भी परिवहन विभाग के अफसर इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।
-
शहर के मुख्य हाईवे पर ही कर दिया गया अवैध रुप से कब्जा
फोटो: 11
टनकपुर हाईव शहर के बीचोबीच से गुजर रहा है। हाईवे होने के चलते परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से यहां पर सुरक्षा के लिहाज से यहां पर संकेतांक लगाए गए, लेकिन उन का कोई भी पता नहीं है। साथ ही परिवहन विभाग के कार्यालय के समीप ही अस्थायी रूप से फुटपाथ पर कब्जा कर वर्कशॉप संचालकों ने कब्जा कर रखा है। इसके बाद भी अफसर अनजान है।
-
-
हादसों के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार
-वर्ष 2025 में 24 नवंबर को बरेली हाईवे पर संचालित वर्कशॉप के सामने खड़े वाहनों में रोडवेज डिपो की बस टकरा गई। इससे उसमें बैठे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए। इसके साथ ही बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।
-वर्ष 2026 में 20 फरवरी को बरेली की ओर से आ रही एक निजी कार अन्य वाहनों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे इसमें मौजूद तीन लोग घायल हो गए।
-वर्ष 2026 में 24 अप्रैल को शहर से बरेली की ओर जा रहा बाइक सवार बीसलपुर क्षेत्र के गांव मुडिया निवासी उमेश नो पार्किंग में खड़े ट्रक की चपेट में आ गया। इससे वह घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में करीब चार माह तक उपचार चला।
- 17 जुलाई को सवारियां लेकर जहानाबाद जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इससे उस ई-रिक्शे में मौजूद तीन सवारियां गंभीर घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-
अफसरों का दावा, हर माह की जा रही कार्रवाई
-विभागीय अफसरों का दावा है कि हर माह नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। हर माह करीब 70-80 वाहनों का चालान किया जाता है। इसके साथ ही करीब 10-15 वाहन सीज किए जाते हैं। वहीं नो-पार्किंग में खड़े करीब 20 वाहनों के चालान किए जाते हैं।
-
वर्जन:
नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जिससे लोग हादसे का शिकार न हो सके।- सुशील मिश्रा, एआरटीओ।

बरेली हाईवे पर नो पार्किंग में खड़े वाहन। संवाद

बरेली हाईवे पर नो पार्किंग में खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें