फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लिंटर तोड़ने के दौरान छज्जा गिरा, मलबे में दबकर युवक की मौत

Mon, 21 Sep 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शेरपुर कलां में छज्जा गिरने की घटना के बाद एकत्र हुए लोग - ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। मकान का लिंटर तोड़ने के दौरान रसोईघर का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर शेरपुरकलां का फईम (35) गंभीर घायल हो गए।सीएचसी लाए गए घायल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन कार्रवाई से इन्कार कर शव घर ले गए।
विज्ञापन


घटना रविवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव शेरपुरकलां में हुई। गांव निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि उसके पिता बाबू खां और छोटा भाई फईम मकान का लिंटर तोड़ रहे थे। इस दौरान रसोई घर का छज्जा गिरने से फईम मलबे में दबकर घायल हो गए। उसे सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद सलीम ने बताया कि फईम अविवाहित और उससे छोटा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें