फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फ्लाई ओवर के नीचे रोडवेज बसों के लिए पार्किंग, रूट होगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर एकता सरोवर मार्ग से ईदगाह जाने वाले रास्ते पर रोजाना की तरह रोडवेज बसों का जाम नहीं दिखेगा। यातायात पुलिस की सख्ती के बाद लगभग 40 बसों के लिए नौगवां फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग बनाई गई, जबकि ईदगाह की नमाज व मेले को लेकर बसें ईदगाह न होते हुए एकता सरोवर चौराहे से फ्लाईओवर के ऊपर से बरेली की ओर जाएंगी।
विज्ञापन

शहर के एकता सरोवर से ईदगाह मार्ग जाने वाले रास्ते पर अवैध राेडवेज स्टैंड से हमेशा ही रोडवेज बसों का जाम लगा रहता है। दो दिन पहले भी स्टैंड पर घंटों तक लंबा जाम लगने से लोगों को दिक्कतें हुई थीं। यातायात पुलिस ने आकर बमुश्किल जाम खुलवाया। बृहस्पतिवार को ईदगाह पर ईद की नमाज को लेकर जाम की स्थिति न रहे। इसको लेकर पहले से ही परिवहन निगम की ओर से तैयारियां की गई हैं।
परिवहन निगम की 30-40 बसें मार्ग से हटाकर नौगवां फ्लाईओवर पर लगाई जाएंगी, जबकि नौगवां चौराहे से ईदगाह की ओर से बरेली जाने वाली बसों का रूट डायवर्जन रहेगा। बसें एकता सरोवर पार्क से नौगवां फ्लाईओवर से आसाम चौराहे होते हुए बरेली जाएंगी। वहीं, एआरएम विपुल पाराशरी ने बताया सुबह छह बजे तक सारी बसों को ईदगाह मार्ग से हटा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें