फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राॅली व लैंड लेवलर सीज

विज्ञापन
थाना बरखेड़ा में खड़ी सीज मशीन फोटो संवाद
विज्ञापन
अमरिया/ बरखेड़ा। प्रशासन ने अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। अमरिया में अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राॅली और बरखेड़ा में लैंड लेवलर को सीज किया।
विज्ञापन

बुधवार को राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुड़िया हुलास में छापा मारकर कार्रवाई की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि मुड़िया हुलास के पास अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। नायब तहसीलदार अवधेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची। टीम को आते देख मजदूर और खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक कच्चे रास्तों का लाभ उठाकर भाग गए। हालांकि, अवैध खनन कर रही लैंड लेवलर मशीन के चालक ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीम ने उसका पीछा किया और ग्राम डंडिया भगत के समीप उसे पकड़ लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध खनन की शिकायतों पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई है। पकड़ी गई मशीन को थाने में सीज कर दिया गया।
मंगलवार को देर शाम अमरिया के एसडीएम मयंक गोस्वामी के निर्देश पर लेखपाल अनूप कुमार एवं पुलिस टीम ने अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने कस्बे में नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर थाने ले जाकर सीज करा दिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें