अमरिया कस्बे में चल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
अमरिया। अमरिया प्रीमियम लीग के तीसरे दिन शुक्रवार को क्रिकेट क्लब परेवा वैश्य और युवा क्रिकेट क्लब अमरिया के बीच मैच खेला गया। क्रिकेट क्लब परेवा वैश्य ने युवा क्रिकेट क्लब अमरिया को 22 रनों से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के खिलाड़ी मोहसिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
23 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को मैदान पर टॉस जीतकर क्रिकेट क्लब परेवा वैश्य ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट क्लब अमरिया की टीम 14 ओवर में 117 रन ही बना सकी। इस तरह क्रिकेट क्लब परेवा वैश्य ने 22 रन से मैच अपने नाम कर लिया। संवाद