फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिषदीय विद्यार्थियों को स्कूल बैग के लिए मिलेगी डीबीटी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन की ओर से इसके लिए धनराशि जारी कर दी गई है। विभाग अब छात्रों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजने की तैयारी कर रहा है, ताकि बच्चे नए शैक्षिक सत्र में स्कूल बैग खरीद सकें। जिले में 1500 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों का सत्यापन कराया जा रहा है, जिससे समय पर धनराशि हस्तांतरित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें