फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवोदय विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक परिषद का हुआ गठन

विज्ञापन
बीसलपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में हो रही अभिभावक संघ की बैठक स्रोत प्राचार्य - फोटो : credit
विज्ञापन
15 अभिभावकों को परिषद में किया गया शामिल, प्राचार्य रहेंगी अध्यक्ष
विज्ञापन

बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्तमान सत्र के लिए शनिवार को शिक्षक- अभिभावक परिषद का गठन किया गया। परिषद में 15 अभिभावकों को शामिल किया गया है। परिषद की अध्यक्ष प्राचार्य रहेंगी।
बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। सिद्धि, अक्षरा, गार्गी और एलिस ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रतिभा चौधरी ने बताया कि बैठक में लगभग दो सौ अभिभावक उपस्थित रहे। इनमें से आम सहमति के आधार पर विद्यालय के सभी बारह छात्रावासों में रहने वाले छात्र- छात्राओं के अभिभावकों में से कुल 15 अभिभावकों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इनमें महिला वर्ग, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठित परिषद में शिक्षकों की ओर से डा. संतोष कुमार, हरीश देशवाल, मनोज कुमार, केएन विश्वकर्मा, किरन सिंह व रेनू भाटिया को नामित किया गया है। बैठक में उपस्थित कुछ लोगों ने विद्यालय की प्रगति के संबंध में सुझाव दिए, जिन पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में विनोद कुमार, मोहम्मद तारिक खान, श्रवण कुमार, अजयपाल सिंह, सन्नी गावा, देवेन्द्र गंगवार, डा. विनय कुमार , सुधाकर जाधव, किरन भारती, संध्या शर्मा, पूजा जायसवाल, पंकज जयसवाल, प्रकाश राना, दिनेश कुमार, अनिल मिश्रा, प्रमोद कुमार और सौरभ कुमार ने विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्य ने की और संचालन डा. महेश प्रजापति ने किया। पिछले माह विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल फोन जब्त करने से नाराज होकर काफी हंगामा किया गया था। विद्यालय पहुंचे एसडीएम नागेंद्र पांडेय और जवाहर नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ के सहायक निदेशक डॉ, बीके सिंह ने प्राचार्य को अभिभावक संघ की बैठकें समय-समय पर आयोजित करने के निर्देश दिए थे। प्राचार्य ने बताया कि नियमानुसार परिषद की अध्यक्ष वह स्वयं बनी हैं। सचिव पद पर पदेन उप प्राचार्य बनते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें