फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेस्क्यू सेंटर में जल्द गूंजेगी वन्यजीवों की दहाड़, निर्माण कार्य अंतिम दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में घायल होने वाले बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों को तत्काल उपचार और सुरक्षित पुनर्वास की सुविधा देने के लिए गोपालपुर जंगल में तैयार हो रहा अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर अब जल्द ही वन्यजीवों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनेगा।
विज्ञापन

14.33 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसे इसी माह के अंत तक पूरा कराने की तैयारी है। वहीं, संचालन शुरू करने से पहले निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीएफओ ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेजा है।
सामाजिक वानिकी प्रभाग की पूरनपुर रेंज के गोपालपुर जंगल में वर्ष 2022-23 से रेस्क्यू एवं पुनर्वास केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। सेंटर में क्वारंटीन सेल, वन्यजीव अस्पताल, नाइट सेल, खुले बाड़े, बाउंड्रीवॉल, सब स्टेशन, गार्ड रूम, टॉयलेट ब्लॉक और पोस्टमार्टम रूम समेत अधिकांश निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

अंतिम चरण के लिए शासन ने जनवरी में 90.43 लाख रुपये जारी किए थे। इसके बाद फिनिशिंग का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। रेस्क्यू सेंटर में एक साथ छह बाघ और तीन तेंदुओं को रखने की क्षमता विकसित की गई है।
वन्यजीवों की निगरानी और सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। घायल या संघर्ष की घटनाओं में पकड़े गए वन्यजीवों को यहां उपचार के साथ क्वारंटीन और पुनर्वास की सुविधा मिल सकेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, निर्माण और जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी होने पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले वन्यजीव सप्ताह के दौरान रेस्क्यू सेंटर का लोकार्पण कराया जा सकता है।
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसे जल्द पूरा कराया जा रहा है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। बिजली कनेक्शन समेत अन्य बची औपचारिकताएं तेजी से पूरी कराकर सेंटर को जल्द क्रियाशील कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें