फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस-पीएसी संग अर्ध सैन्य बल संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
शहर का नौंगवा चौराहा । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस ने सारी तैयारियों को पूरा कर लिया है। मतगणना स्थल पर पैरामिलेट्री फोर्स (अर्ध सैन्य बल) तो आस-पास और बाहरी इलाकों पर पुलिस व पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में स्थित मंडी समिति परिसर में मतगणना होगी। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि कुल 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम से लेकर ईवीएम मतगणना स्थल तक लाने-ले जाने के दौरान सुरक्षा कर्मी साथ रहेंगे। मतगणना कर्मियों, एजेंट को निर्धारित प्रवेश स्थलों में ही प्रवेश दिया जाएगा।
मंडी परिसर में बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोई भी कर्मचारी व एजेंट, मोबाइल, अन्य इलेक्ट्रानिक समान मतगणना परिसर में नही ला सकेगा। मतगणना टेबलों के पास मजबूत बैरिकेडिंग करवाई गई है तो मतगणना स्थल और उसके आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रथम स्तर के अंतर्गत 100 मीटर परिधि का क्षेत्र आएगा। जहां क्षेत्रीय पुलिस रहेगी। किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगी। केवल अधिकृत पास के साथ ही प्रवेश मान्य होगा। मतगणना परिसर द्वितीय सुरक्षा स्तर के अंतर्गत आएगा। जहां राज्य स्तरीय सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहेगा।
उक्त दोनों सुरक्षा चक्रों के अंतर्गत कोई भी अनुचित सामग्री हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, माचिस आदि लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। मतगणना कक्ष तृतीय स्तर सुरक्षा के अंतर्गत आएगा। यहां की सुरक्षा पैरामिलेट्री फोर्स के हवाले रहेगी।
मतगणना संपन्न कराने के लिए तीन सीओ, 16 थाना प्रभारी, 135 सब इंस्पेक्टर समेत 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आईटीबीपी की भी शहर में आ चुकी है।

शहर का नौंगवा चौराहा । संवाद

शहर का नौंगवा चौराहा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें