फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मतगणना स्थल पर अफसरों ने देखीं तैयारियां, सुधार के निर्देश

विज्ञापन
मंडी समिति मे मतगणना स्थल का निरीक्षण करते प्रेक्षक । स्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार को मतगणना स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना से संबंधित तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर प्रेक्षक प्रसन्ना रामास्वामी, शिल्पा वर्मा व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रेक्षकों ने मतगणना के लिए विधानसभा वार बनाई गई टेबल, बैलेट पेपर टेबल, आरओ टेबल, मतगणना एजेन्ट गैलरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही साथ उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, लाउडस्पीकर, कम्प्यूटर, कूलर, विद्युत, जाली, बैरिकेडिंग, कंट्रोलरूम को देखा। साथ ही कई निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें