फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्यकर्मी कर रहे थे लोगों की जांच, तभी आ गया अजगर, मची भगदड़

Sun, 07 Jan 2024 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया में रविवार को जन आरोग्य मेले में अजगर आ गया, जिससे भगदड़ मच गई।मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के ग्रामीण जांच कराने पहुंचे, लेकिन उस वक्त वहां भगदड़ मच गई, जब वहां पर अचानक एक अजगर आ गया। अजगर को देख स्टाफ भाग गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया पीएचसी में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी स्टाफ जब मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कर रहा था, तभी आवासीय क्षेत्र की ओर से निकलकर अजगर मेले में आ गया। अजगर को देख अस्पताल में भगदड़ मच गई। 

स्टाफ के साथ मरीज भी बाहर भाग आए। फार्मासिस्ट डॉ. श्याम सुंदर वर्मा ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल के आसपास झाड़ियां हैं। आशंका है कि झाड़ियों से निकलकर अजगर अस्पताल परिसर में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें