फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया मिल के छह गन्ना क्रय क्रेदों पर तौल फ्री की

Sat, 21 Feb 2015 12:20 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र का 70 प्रतिशत गन्ना की पेराई चीनी मिलें कर चुकी हैं। शेष गन्ना के लिए पलिया चीनी मिल ने क्षेत्र के छह गन्ना खरीद केंद्रों पर तौल फ्री कर दी है, ताकि किसी किसान का गन्ना खरीदने से बचा न रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र में गन्ना की अधिकता पर पूरनपुर चीनी मिल के अलावा क्षेत्र का गन्ना पलिया, संपूर्णानगर, पीलीभीत, गुलड़िया, मकसूदापुर, बरखेड़ा को आवंटित किया गया था। सहकारी गन्ना समिति के रिकार्ड के अनुसार क्षेत्र में 55 लाख कुंतल से अधिक गन्ना की पैदावार हुई। इसमें से बीज आदि को छोड़कर 55 लाख कुंतल गन्ना चीनी मिलों को आवंटित किया गया। सहकारी समिति के सचिव देव सिंह राना ने बताया कि अब तक चीनी मिलें क्षेत्र का 40 लाख कुंतल गन्ना की पेराई चुकी हैं।

करीब 15 लाख क्विंटल गन्ना अब शेष बचा है। पलिया चीनी मिल को क्षेत्र के आठ गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए है। समिति सचिव ने बताया कि पलिया चीनी मिल ने गन्ना क्रय केंद्र गढ़वा खेड़ा द्वितीय, फत्तेपुर, कुर्रैया, महुआगुुंदे, सोंधा और मनहरिया में तौल फ्री (बगैर गन्ना सप्लाई पर्ची के गन्ना तौल) की है, ताकि गन्ना क्रय केंद्र के किसी किसान का गन्ना अवशेष न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें