फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सट्टा की आशंका पर 50 किसानों को नोटिस

Sat, 21 Feb 2015 12:18 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी सट्टे के आधार पर गन्ना आपूर्ति करने वालों पर अब नकेल कसना शुरू हो गया है। फर्जी सट्टे होने की आशंका पर सहकारी गन्ना समिति ने चंदिया हजारा के 50 किसानों को नोटिस जारी कर भूमि के राजस्व अभिलेख तलब किए हैं। अभिलेख नहीं दिखाने पर सट्टों को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में गन्ना माफिया हावी हैं। कई लोगों के पास भूमि नहीं है। बावजूद इसके वे फर्जी सट्टे बनाकर कम मूल्य पर गन्ना खरीदकर बेचने का काम कर रहे हैं। इससे वास्तविक किसानों को गन्ना सप्लाई की पर्चियां समय से नहीं मिल पा रहीं हैं। ट्रांस शारदा क्षेत्र के कई गांवों में ऐसे मामले पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के किसानों ने समिति सचिव देव सिंह राना से  शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

सचिव ने बताया कि फर्जी सट्टा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी जांच कराई जा रही है। चंदिया हजारा में कई फर्जी सट्टा होने की जानकारी पर उन्होंने 50 किसानों को नोटिस जारी कर संबंधित किसानों से भूमि संबंधी राजस्व अभिलेख मांगे हैं। उन्होंने बताया कि अभिलेख उपलब्ध न कराने वालों के सट्टों को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें