फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घोटाले में घिरी नगर पंचायत पकड़िया नौगवां, टीएसी जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पंचायत में नौगवां पकड़िया में व्याप्त लापरवाही और घोटालों के लगे आरोपों का मंडलायुक्त ने संज्ञान लिया है। आदेश के बाद नगर पंचायत नौगवां पकड़िया पर टीएसी (तकनीकी सलाहकार समिति) की जांच बैठाई गई। नगर पंचायत की ओर से कराए गए निर्माण कार्य, संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति, लापरवाही व अन्य घोटालों से जुड़ी शिकायत मंडलायुक्त से पूर्व में की गई थी।
विज्ञापन


नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के सभासद अभिषेक, राजकुमार सहित अन्य की ओर से बरेली मंडलायुक्त को 2 जून को लिखित शिकायत दी गई थी। इसमें शिकायतकर्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पति पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी, मंगलम बरात घर का घटिया निर्माण, गोशाला निर्माण चारा में धनराशि गबन, ई-टेंडर में अनियमितता, करोड़ो से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों में घोटाले सहित 18 बिंदुओं पर शिकायत की थी। इस पर मंडलायुक्त के आदेश के बाद टीएसी जांच बैठाई गई है।
बरेली मंडल के आरईएस के अधीक्षण अभियंता व टीएसी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनके ओर से नगर पंचायत नौगवां पकड़िया से अभिलेख मांगे गए हैं। जल्द ही वह भौतिक जांच करने पहुचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें