जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता : तस्लीम बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। कस्बे में चल रही जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें पैगा रिछा ने परेवा वैश्य को हराकर जीत हासिल की।
शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में परेवा वैश्य ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम 11वें ओवर में 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पैगा रिछा की टीम ने 11वें ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पैगा रिछा के खिलाड़ी तस्लीम को तीन विकेट और 20 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग आमिर नूर खान और सैय्यद मुशफिक अली ने की जबकि शोएब बेग और कायम खान ने कमेंट्री की। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रविवार को शाहजी क्रिकेट क्लब जहानाबाद और पैगा रिछा के बीच फाइनल खेला जाएगा।